झारखंड
Palamu: आर्केस्ट्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद एक व्यक्ति को मारी गोली
Tara Tandi
17 March 2025 2:00 PM IST

x
Ranchi रांची : पलामू में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुए दो पक्षों में विवाद के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी. यह घटना रविवार की देर रात जिले के पाटन थाना क्षेत्र के निमियां गांव में हुई है. जहां धीरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति को गोली मारी गयी है. गोली मारने का आरोप गांव के ही विजय कुमार सिंह पर लगा है.
इस गोलीबारी में धीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायल धीरेंद्र सिंह को परिजन मेदिनीनगर एमएमसीएच ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया.
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी विजय कुमार सिंह और झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह को हिरासत में लिया है.
ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान हुआ था दोनों के बीच विवाद
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने रविवार को दिन में होली के अवसर पर निमियां विद्यालय परिसर में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया था. कार्यक्रम में दोनों पक्षों में विवाद हो गया. शाम में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गये.
आरोप है कि इसी दौरान रात के करीब 10 बजे विजय सिंह और रंजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह धीरेंद्र सिंह के घर पर पहुंचे और विजय सिंह ने उनको गोली मार दी.
ग्रामीणों ने बताया कि पहले से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था. ऑर्केस्ट्रा के दौरान दोनों के बीच नोंक-झोंक के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.
TagsPalamu आर्केस्ट्रादौरान दो पक्षों विवादएक व्यक्तिमारी गोलीPalamu Orchestraduring dispute between two partiesone person shotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





