
x
Medininagar मेदिनीनगर : छतरपुर थाना क्षेत्र के तेनुडीह निवासी अविनाश कुमार की पत्नी रेणु देवी, 23 वर्ष, की जहरीला सांप के काटने से मौत हो गई. इस संबंध में मृतका के पति अविनाश ने बताया कि सुबह शौच के लिए बाहर गई थी. इसी बीच जहरीले सांप ने काट लिया. आनन-फानन में छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने शव को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया. सूचना मिलते ही छतरपुर पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. इस पर मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है.
TagsPalamu सांप काटनेविवाहिता मौतPalamu snake bitemarried woman deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





