झारखंड

Palamu : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना , कार्रवाई की मांग

Tara Tandi
1 Nov 2024 11:44 AM IST
Palamu : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना , कार्रवाई की मांग
x
Palamu पलामू: जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित बंसी पंचायत में एक महादलित दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. विधायक ने कहा कि आरोपी कश्मीर खान जेल में है. अगर वह जेल से छुटकर गांव आ गया तो जनता के साथ मिलकर वो न्याय का रास्ता चुनेंगे और आरोपी को कड़ी सजा देंगे. विधायक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी दबंग लोगों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को केस वापस लेने की धमकी दे रहा है. उन्होंने प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है.
Next Story