झारखंड
Palamu: कजरू कला जंगल में अवैध उत्खनन, वन विभाग की कार्रवाई
Tara Tandi
9 July 2025 6:30 PM IST

x
Medininagar मेदिनीनगर : पलामू जिले के पांडू प्रखंड के कजरू कला जंगल क्षेत्र में मंगलवार की देर रात वन विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन करते एक जेसीबी को जब्त कर लिया. विभाग ने इस मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह वन विभाग की टीम जेसीबी मशीन को बिश्रामपुर स्थित वन कार्यालय ले गई. इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
विभागीय सूत्रों के अनुसार, बिना अनुमति के वन भूमि पर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी. इसकी गुप्त सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया. वन विभाग के अधिकारी गौरव निराला ने बताया कि जेसीबी के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
TagsPalamu कजरू कला जंगलअवैध उत्खननवन विभाग कार्रवाईPalamu Kajru Kala forestillegal excavationforest department actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





