
x
Palamu पलामू: जिले के उंटारी रोड थाना की पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. बीते सोमवार की रात उंटारी रोड थाना क्षेत्र के दवाडपर गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई थी. एक युवक रंजीत यादव ने अपनी 27 वर्षीया पत्नी रिंकी कुमारी की टांगी से काटकर हत्या कर दी थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस पर रंजीत ने रिंकी पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी.
इस घटना के बाद रंजीत अपने 14 माह के बच्चे को लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार की रातभर आरोपी पति की तलाश की. इस दौरान पता चला कि वह अपने दोस्त के घर में छिपा हुआ है वहां से उसे बुधवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसका कहना नहीं मानती थी. आए दिन लड़ाई-झगड़ा करते रहती थी. इसलिए गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी.
TagsPalamu पत्नी हत्याआरोपी पति गिरफ्तारPalamu wife murderaccused husband arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





