झारखंड

Palamu: बाराती गाड़ी और डीजे वाहन में जोरदार टक्कर, 4 की मौत 10 घायल

Tara Tandi
29 May 2025 2:40 PM IST
Palamu: बाराती गाड़ी और डीजे वाहन में जोरदार टक्कर, 4 की मौत 10 घायल
x
Palamu पलामू : पलामू में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां तरहसी थाना क्षेत्र के तिरुआ मोड़ पर बारातियों से भरी सवारी गाड़ी और डीजे वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो लोगों के पैरों में गंभीर चोटें आयी है और आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं.
इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को रास्ते से हटाया. वहीं घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Next Story