झारखंड
Palamu: रेलवे क्रॉसिंग पास मिला लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
29 March 2025 5:26 PM IST

x
Medininagar मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया में एक लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 4 बजे रेलवे क्रॉसिंग के 22 नंबर पुल के पास रेलवे ट्रैक के पास लड़की का शव पड़ा मिला. कलश यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास लड़की का शव देखा. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. लड़की की उम्र लगभग 18 वर्ष बतायी जा रही है. लड़की काले रंग का शर्ट और जींस पहनी हुई है. घटनास्थल पर ट्रैक के आसपास खून बिखरा हुआ है. मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
TagsPalamu रेलवे क्रॉसिंगलड़की शवजांच जुटी पुलिसPalamu railway crossingdead body of a girlpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





