झारखंड

Palamu: लूट, छिनतई व चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Tara Tandi
25 Feb 2025 8:11 PM IST
Palamu: लूट, छिनतई व चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
x
Medininagar मेदिनीनगर : पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में लूट, छिनतई और चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है. पुलिस ने लेस्लीगंज और मोहम्मदगंज से बाइक लूट, नावा जयपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, किशुनपुर में सीएसपी से नकद लूट और हैदरनगर में सीएसपी से आईफोन मोबाइल लूट मामले ने पुलिस ने लूट के सामान के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
मामले में जानकारी देते हुए एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधी पहले से अलग अलग संगीन आपराधिक घटनाओं में जुवेनाइल एक्ट के तहत संप्रेक्षण गृह में बंद थे. वहीं से सभी पांचों में दोस्ती हुई थी और बाहर निकलने के बाद अपराध कर रहे थे. गिरफ्तार अपराधियों के पास से लुटा हुआ दोनों बाइक, 2 देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, लुटा हुआ पैसा व आईफोन बरामद कर लिया है. एसपी ने बताया कि इस गिरोह के पकड़े जाने से जिले में हो रहे अपराध में कमी आएगी.
Next Story