झारखंड
Palamu: सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत, ट्रक ने कार को मारी टक्कर
Admindelhi1
13 Jun 2026 1:28 PM IST

x
"किछौछा शरीफ से लौटते समय बड़ा सड़क हादसा"
पलामू: उत्तर प्रदेश के किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे पलामू डालटनगंज के श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में हुई। शनिवार सुबह घटना की खबर मिलते ही डालटनगंज में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनसार मृतकों में डालटनगंज छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज़ रज्जाक, जनता मेडिकल से जुड़े कैश अंसारी, सब्जी मंडी के व्यवसायी शोहराब राईन और वाहन चालक शामिल हैं। चूड़ी कारोबारी अजमल जख्मी हैं। उनका इलाज चल रहा है। चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Tagsपलामूसड़क हादसेचार श्रद्धालुओंमौतट्रककारमारीटक्करPalamuroad accidentfour devoteesdeathtruckcarhitcollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





