
x
Medininagar मेदिनीनगर : छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्होकला में पुलिस ने नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. भारी मात्रा में तैयार नकली शराब, स्टीकर, ढक्कन समेत अन्य सामग्री बरामद की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध कारोबार में लिप्त एक व्यक्ति राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है.
राजेश सिंह के घर से इम्पीरियल ब्लू, रॉयल स्टैग, स्टीरलिंग रिजर्व और रॉयल गोल्ड अप जैसे ब्रांड के नाम पर तैयार शराब की 2,000 से अधिक बोतलें, स्टीकर की 11 लरी, 3000 पीस ढक्कन व 200 खाली बोतलें बरामद की गईं. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में कई अन्य तस्करों के नाम उजागर किए हैं. इस अवैध धंधे में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
TagsPalamu नकली शराबकारोबार भंडाफोड़एक गिरफ्तारPalamu fake liquor business bustedone arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





