
x
Medininagar मेदिनीनगर : पलामू जिले में शनिवार की शाम गरज के साथ बारिश शुरू हुई. इसी दौरान अचानक ठनाक (आकाशीय बिजली) गिरने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया. उसकी हालत गंभीर है. घटना बिश्रामपुर व पांडू प्रखंड की सीमा से सटे रजखाड़ गांव की है. जानकारी के अनुसार, महजिद मियां अपने घर के पास पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई. उसकी की चपेट में आने से महजिद मियां गंभीर रूप से झुलस गए.
ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया. अस्पताल परिसर में परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा व महजिद मियां के समुचित इलाज की मांग की है.
TagsPalamu ठनका चपेटआकर बुजुर्ग घायलहालत नाजुकPalamu: Elderly man injured after being struck by lightningcondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





