झारखंड
Palamu: अवैध परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान, पांच वाहन जब्त; एक का कटा चालान
Tara Tandi
25 March 2025 4:25 PM IST

x
Palamu पलामू : पलामू पुलिस अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में पड़वा थाना क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पांच वाहनों को जब्त किया गया, जिन्हें पड़वा थाना परिसर में रखा गया है.
जब्त पांच वाहनों में से तीन में गिट्टी, एक में क्लिंकर और एक में सीमेंट लोड था. एक वाहन को ऑनलाइन चालान भी किया गया. इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी और अन्य कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने सभी को चेतावनी दी कि अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
TagsPalamu अवैध परिवहनखिलाफ चेकिंग अभियानपांच वाहन जब्तएक कटा चालानPalamu Checking campaign against illegal transportationfive vehicles seizedone challan issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





