झारखंड
Palamu: छुट्टी पर घर आये सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत
Tara Tandi
12 May 2025 5:42 PM IST

x
Ranchi रांची : भारतीय सेना के जवान राजेंद्र कुमार ठाकुर की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बरांव गांव के रहने वाले थे. राजेंद्र कुमार ठाकुर लेह-लद्दाख में पोस्टेड थे और बीते 11 मार्च को छुट्टी पर अपने घर आये थे.
मिली जानकारी के अनुसार, जवान राजेंद्र कुमार ठाकुर रविवार की रात रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा इलाके में अपने एक करीबी रिश्तेदार के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बाइक से जा रहे थे. रास्ते में उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी.
इस हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल गये. उन्हें तत्काल विश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया.
इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) रेफर कर दिया. वहां ले जाने पर डॉक्टरों ने राजेंद्र कुमार ठाकुर को मृत घोषित कर दिया.
TagsPalamu छुट्टी घर आये सेनाजवान सड़क हादसे मौतPalamu: Army returns home on leavesoldier dies in road accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





