झारखंड
Palamu: डायन-बिसाही के शक में रिश्तेदार ने करवाई थी महिला की हत्या
Tara Tandi
9 Jun 2025 5:51 PM IST

x
Medininagar मेदिनीनगर : पलामू जिले के छतरपुर के बाघमाड़ा टोला में 16 मई को हुई 55 वर्षीया महिला विमला देवी की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि डायन बिसाही के शक में रिश्तेदार गौतम कुमार भुईयां ने 80 हजार रुपए देकर विमला देवी की हत्या करवाई थी. गौतम भुईयां ने विनोद भुइयां के माध्यम से सकेंद्र उरांव को 80 हजार रुपए में हत्या का जिम्मा दिया था. जिसके बाद सकेंद्र उरांव ने सोनू अली और एक अन्य के साथ मिलकर विमला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
पुलिस ने गौतम कुमार व विनोद भुईयां को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शूटर सकेंद्र उरांव और सोनू अली आगजनी के एक मामले में 2 जून को जेल जा चुके हैं. एक आरोपी फरार है. एसपी ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
TagsPalamu डायन-बिसाहीशक रिश्तेदार करवाईमहिला हत्याPalamu witch-huntingsuspicious relatives actionwoman murderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





