झारखंड
Palamu: टरिया पंचायत में एक नवविवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
Admindelhi1
1 March 2025 10:02 AM IST

x
"पुलिस मामले की जांच कर रही है"
पलामू: तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया पंचायत में एक नवविवाहिता विनिता देवी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की चार महीने पहले प्रेम विवाह हुआ था और वह गर्भवती थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका इसी पंचायत के चौकीदार गजेंद्र राम की बहू थी। गजेंद्र राम के पुत्र अर्जुन राम ने चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन दोनों अलग-अलग जाति के होने के कारण परिवार इस शादी के खिलाफ था। हालांकि, पंचायत के हस्तक्षेप से शादी संपन्न हुई थी।
अचानक नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस इस आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन छानबीन कर रही है।
Tagsपलामूटरिया पंचायतनवविवाहिताफंदे से लटककरआत्महत्याPalamuTaria Panchayatnewly married womansuicide by hangingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





