
x
Pakud पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित विनोद भगत नामक व्यक्ति के घर के बाथरूम से करीब पांच फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप निकला है. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक, विनोद भगत बाथरूम गए तो वह कंबोड में कोबरा सांप देखकर डर गए और तुरंत बाकी परिजनों को सूचना दी. देखते ही देखते आसपास के लोग भी जमा हो गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
परिवार ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे नजदीकी जंगल में छोड़ दिया गया.
अधिकारियों ने बताया कि मानसून के मौसम में सांप ठंडी और नम जगहों की तलाश में रहते हैं, जिस कारण वे बाथरूम या टॉयलेट जैसे स्थानों में घुस आते हैं. वन विभाग ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
TagsPakur टॉयलेटनिकला पांच फीटजहरीला कोबराPakur toiletfive feet longpoisonous cobra came outजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





