झारखंड

राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में करम पूर्व संध्या का आयोजन

Rani Sahu
3 Sept 2022 10:15 PM IST
राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में करम पूर्व संध्या का आयोजन
x
Ranchi: शनिवार को राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की ओर से कॉलेज के अखड़ा में करम पूर्व संध्या धूमधाम से मनाया गया. जिसमें झारखंड के दो पद्मश्री मुकुंद नायक और मधु मंसूरी हंसमुख मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद थे. इनके साथ झारखंड के दो लोक कलाकार जानकी देवी और दीनबंधु ठाकुर भी शामिल हुए. कॉलेज के प्राचार्य डॉ जेपी सिन्हा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. पद्म मुकुंद नायक ने राम लखन सिंह यादव कॉलेज के बारे में कहा कि पूरे रांची विश्वविद्यालय में राम लखन कॉलेज ही एक ऐसा कॉलेज है जो झारखंडी भाषा संस्कृति को बचाने में हमेशा आगे है. इसी तरह से सभी कॉलेजों में अखड़ा का निर्माण होना चाहिए, जिससे झारखंड की कला व लोक संस्कृति बची रहे. जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ खालीक अहमद ने कहा कि हमारा कॉलेज झारखंड और भारत की भाषा संस्कृति से जुड़े त्योहारों को मनाता है.
आज हम सभी प्रकृति का दोहन कर रहे हैं. झारखंडी संस्कृति हमें सिखाती है कि प्रकृति पूजा करने से ही हमारा वायुमंडल शुद्ध हो सकता है. मौके पर रामकुमार ,अमर कुमार, सरोज खलखो ,नीलू अहिल्या , लोलिन अजीत मुंडा, पप्पू कुमार महतो,मानव शास्त्र विभाग से मनीष टूडू ,जूलॉजी विभाग की माधुरी, कॉलेज प्रधान सहायक सुनील कुमार के साथ सोनू, मनोहर,प्रीतम, नरेश ,जलेश अरविंद ,संतोष, सतीश ,जिला परिषद कमिश्नर मुंडा प्रतीत, सुनीता मुंडा ,विराट ,चिराग, प्रेम मंजरी ,काजल, पूजा, होलिका, अनीशा समेत अन्य मौजूद थे.
News Wing
Next Story