झारखंड

खुलेआम कानून का उल्लंघन! बीजेपी नेता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो

jantaserishta.com
26 Oct 2021 5:00 PM IST
खुलेआम कानून का उल्लंघन! बीजेपी नेता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, वायरल हुआ वीडियो
x
जानिए पूरा मामला.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में ऑर्केस्ट्रा (Orchestra) के दौरान फायरिंग का वीडियो (Firing Video) सामने आया है. इस वीडियो में तीन लोगों को दनादन फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है. इनमें एक बीजेपी नेता का बॉडीगार्ड है. फायरिंग के दौरान खुद बीजेपी युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) के नेता मौजूद थे. आइए जानते हैं पूरा मामला..

दरअसल, रांची के रातू रोड के इंद्रपुरी रोड नंबर एक में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. जहां बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर चौबे उर्फ मिंटू चौबे अपने बॉडीगार्ड के साथ हथियार लेकर पहुंचे थे. मंच पर बार-बालाओं का डांस चल रहा था. तभी तीन लोग हवाई फायरिंग करने लगे.
बीजेपी नेता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन लोग लगातार फायरिंग कर रहे हैं. इनमें से एक बीजेपी नेता मिंटू चौबे का बॉडीगार्ड है. दूसरा शख्स जमीन कारोबारी विकास कुमार है और तीसरे शख्स का नाम आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा है. जमीन कारोबारी जेएमएम पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है.
एक तरफ ऑर्केस्ट्रा में स्टेज पर डांस चल रहा था, तो दूसरी तरह स्टेज से नीचे दनादन हवाई फायरिंग हो रही थी. खुलेआम हो रही इस फायरिंग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. साथ ही हथियारों के इस तरह के प्रदर्शन को लेकर भी लोग पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल पूछ रहे हैं.
गौरतलब है कि इस तरह भीड़-भाड़ में फायरिंग से लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी. पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें शस्त्र प्रदर्शन या हर्ष फायरिंग में लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि, हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध है, लेकिन फिर भी लोग इससे बाज नहीं आते.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story