झारखंड
Ranchi में ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश, 14 आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
18 July 2025 5:08 PM IST

x
Ranchi रांची : रांची पुलिस ने ऑनलाइन जुआ और अवैध गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 14 युवकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी पिछले एक महीने से बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के रोड नंबर-2 स्थित एक किराए के मकान में रहकर ऑनलाइन गेमिंग का संचालन कर रहे थे. इनके पास से पुलिस ने पांच लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और विभिन्न बैंकों के 90 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी.
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
एसएसपी ने बताया कि 17 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में कुछ लोग ऑनलाइन गेमिंग और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने इलाके में छापेमारी की और एक मकान से 14 लड़कों को पकड़ा.
बाहरी नेटवर्क से हो रहा था संचालन
पूछताछ में लड़कों ने बताया कि वे पिछले एक माह से इस मकान में रहकर ऑनलाइन गेमिंग का संचालन कर रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग बाहर से उन्हें गाइड करते थे और कभी-कभी उनसे मिलने आते थे. गिरफ्तार लड़कों को इस काम के लिए प्रति माह 15,000 से 20,000 रुपये मिलते थे.
इन 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार :
- केशव कुमार (उम्र 19 वर्ष), पता : भाव छपरा, मीनापुर, जिला : मुजफ्फरपुर, बिहार
- आलोक बलजीत (उम्र 20 वर्ष), पता : काश नगर, लोकमन्य टोला, जिला : सहरसा, बिहार
- समीत कुमार (उम्र 21 वर्ष), पता : पहाड़पुर, जिला : शिवहर, बिहार
- दिलीप कुमार (उम्र 27 वर्ष), पता : महारस, जिला : सहरसा, बिहार
- लव कुमार (उम्र 24 वर्ष), पता : बिकोठी मंडल, जिला : पूर्णिया, बिहार
- नीतीश कुमार (उम्र 19 वर्ष), पता : झोवाडीह, जिला : पूर्णिया, बिहार
- अंजन कुमार (उम्र 23 वर्ष), पता : झोवाडीह, जिला : पूर्णिया, बिहार
- सुबोध कुमार (उम्र 25 वर्ष), पता : हड़गड़िया, जिला : सुपौल, बिहार
- कृष्ण कुमार (उम्र 19 वर्ष), पता : जमुनिया, जिला : सहरसा, बिहार
- साजन कुमार (उम्र 19 वर्ष), पता : झोवाडीह, जिला : पूर्णिया, बिहार
- अरुष यादव (उम्र 25 वर्ष), पता : करजाइन, जिला : सुपौल, बिहार
- पंकज कुमार (उम्र 21 वर्ष), पता : महारस, जिला : सहरसा, बिहार
- विवेक कुमार (उम्र 22 वर्ष), पता : विजयपुर, जिला : सहरसा, बिहार
- रौशन कुमार (उम्र 28 वर्ष), पता : नंदना, जिला : मुजफ्फरपुर, बिहार
TagsRanchi ऑनलाइन सट्टेबाजीरैकेट पर्दाफाश14 आरोपी गिरफ्तारRanchi online betting racket busted14 accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





