झारखंड

दो वाहनों की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, कई जख्मी

Rani Sahu
21 May 2022 3:45 PM IST
दो वाहनों की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, कई जख्मी
x
राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार घटना नामकुम थाना क्षेत्र के बेयांगडीह की है, जहां पुलिस वाहन और चुनाव प्रचार वाहन में आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें प्रचार वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं. जिसमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


Next Story