झारखंड

एक बार फिर मोदी सरनेम पर टिप्पणी केस में रांची की कोर्ट में हाजिर होंगे राहुल

Ashwandewangan
23 May 2023 7:15 PM IST
एक बार फिर मोदी सरनेम पर टिप्पणी केस में रांची की कोर्ट में हाजिर होंगे राहुल
x

रांची| मोदी सरनेम वाले लोगों पर टिप्पणी से जुड़े केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब रांची की अदालत में आगामी 16 जून को हाजिर होना पड़ेगा। रांची की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें इसके लिए नोटिस जारी किया है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को निर्धारित की थी, लेकिन राहुल गांधी के वकील के आग्रह पर सुनवाई की तिथि अब 16 जून तय की गई है।

बता दें कि कोर्ट ने राहुल गांधी द्वारा दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की अर्जी को पहली ही खारिज कर दिया है। यह केस रांची के रहने वाले प्रदीप मोदी ने दाखिल किया था। इसमें कहा गया है कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी रांची में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे, तब उन्होंने मोदी सरनेम वाले लोगों पर टिप्पणी की थी। प्रदीप मोदी का कहना है कि इससे उनके अलावा पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। यह मानहानि का मामला है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story