
x
Ranchi रांची। झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य में 15 दिनों तक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है। इसके तहत गुरुवार को राजधानी रांची में 'नो योर टूरिस्ट प्लेसेज' अभियान के तहत तीन दिनों की विशेष साइकिल रैली की शुरुआत हुई। राज्य के पर्यटन, नगर विकास एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली पहले दिन लतरातु डैम (रिसॉर्ट) के लिए रवाना हुई। 14 नवंबर को रैली में शामिल प्रतिभागी रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे और खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को रैली खूंटी से बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां प्रतिभागी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही रैली का समापन होगा। साइकिल रैली में बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। साइकिल सवार प्रतिभागियों ने जोश और उत्साह के साथ झारखंड के इतिहास, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को जानने-संवर्धन करने का संदेश दिया।
Rally को रवाना करते हुए खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड की स्थापना हमारे पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान की देन है। उन्होंने कहा, “हमारे पुरखों ने अलग राज्य के लिए जो त्याग किया, उसी का परिणाम है कि आज झारखंड एक युवा, ऊर्जावान और प्रगतिशील राज्य के रूप में विकसित हो रहा है। स्थापना दिवस पर आयोजित यह साइकिल रैली राज्य के लोगों तक राज्य के पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूकता फैलाने का माध्यम है। राज्य पर्यटन, कला-संस्कृति और खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से युवाओं में राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को जानने की नई प्रेरणा मिलेगी।
Tagsझारखंड स्थापना दिवससाइकिल रैलीनो योर टूरिस्ट प्लेसेजसुदिव्य कुमार सोनूरांचीखूंटीउलिहातूबिरसा मुंडाझारखंड पर्यटनझारखंड न्यूज़जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





