झारखंड

ODISHI 2022: एलएफएस की ओडिसी में दिखा नृत्य, संगीत और मस्ती का तड़का

Rani Sahu
6 Aug 2022 1:28 PM GMT
ODISHI 2022: एलएफएस की ओडिसी में दिखा नृत्य, संगीत और मस्ती का तड़का
x
लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को का दो दिवसीय उत्सव ओडिसी-2022 का समापन शनिवार को हुआ. नृत्य, संगीत, मस्ती, भोजन और मनोरंजन से भरपूर इस दो दिवसीय उत्सव में विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की

Jamshedpur: लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को का दो दिवसीय उत्सव ओडिसी-2022 का समापन शनिवार को हुआ. नृत्य, संगीत, मस्ती, भोजन और मनोरंजन से भरपूर इस दो दिवसीय उत्सव में विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की. इस आयोजन का मकसद मनोरंजन के साथ छात्रों के लिए सामाजिक मूल्यों और जिम्मेदारियों को विकसित करना भी है. ओडिसी 2022 का शुभारंभ मॉडल डिस्प्ले के साथ शुरू हुआ था जो विज्ञान, इतिहास, भूगोल आदि पर आधारित मॉडल थे. लड़कियों के जूनियर वर्ग का पुरस्कार के लिए रुद्रानु सारंगी और लड़कों में नमन भारद्वाज को मिला. लड़कियों के सीनियर वर्ग की विजेता शौर्य लक्ष्मी और लड़कों में नवल सिंह रहे. क्लास चैंपियनशिप का अवार्ड जूनियर केटेगरी में कक्षा सात बी और सीनियर केटेगरी में 10 सी को मिला. पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि अलका सिन्हा और संगीता चतरथ थीं.

सोर्स- News Wing

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story