
x
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की एक नर्स का शव गुरुवार को उसके कमरे फांसी के फंदे से लटकता मिला. नर्स के मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव फांसी पर लटका देने की आशंका जताई है. बताया जाता है कि चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के शिशु कुपोषण निवारण केंद्र की नर्स भारती कुमारी अपने पति पुरुषोत्तम महतो के साथ चक्रधरपुर के गैलन भट्टी इलाके में किराए के मकान में रहती थी. गुरुवार को भारती का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका की बहन व परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि डेढ़ साल पहले भारती का विवाह पुरुषोत्तम से हुआ था. लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में विवाद होता रहता था. पति- पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था. मायके वालों का कहना है कि की पति ने अपने दोस्त से मिलकर भारती की हत्या कर इस आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया. वहीं, पुरुषोत्तम ने बताया कि उसकी पत्नी ने घर में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इधर, पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है.
Tagsनर्स शव फंदेलटका मिलाहत्या आशंकाNurse's body found hangingmurder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





