झारखंड

जाम से मुक्ति के लिए सभी रूटों पर ई-रिक्शा की संख्या तय की जाएगी

Admin Delhi 1
12 Aug 2023 11:51 AM GMT
जाम से मुक्ति के लिए सभी रूटों पर ई-रिक्शा की संख्या तय की जाएगी
x
पास दिया जाएगा

राँची: राजधानी को जाम मुक्त बनाने की कवायद फिर शुरू हो गई है। शहर में बड़ी संख्या में चल रही ई-रिक्शा की संख्या निर्धारित की जाएगी। सभी रूट में ई-रिक्शा की संख्या तय होगी। इसके लिए नगर निगम रूट पास भी जारी करेगा, ताकि ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट में ही रिक्शा चलाने की छूट दी सके।

ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए प्रशासक शशि रंजन ने शुक्रवार को ट्रैफिक एसपी, डीटीओ सहित निगम पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर में तीन बड़े फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इन रूट पर ई-रिक्शा की संख्या अधिक होने से रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने सिटी मैनेजरों को सभी रूट का सर्वे करने का निर्देश दिया। सर्वे लिस्ट बनने के बाद लॉटरी द्वारा रूट पास जारी किया जाएगा।

बिना परमिट की ई-रिक्शा होंगी जब्त

डीटीओ प्रवीण प्रकाश ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही है कि ड्राइविंग लाइसेंस के बिना ई-रिक्शा चलाई जा रही हंै। 15 अगस्त के बाद सभी जोन में जांच अभियान चलेगा। इस दौरान बिना लाइसेंस आैर परमिट के ई-रिक्शा मिली, तो उसे जब्त किया जाएगा।

Next Story