झारखंड

झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 से पार

Rani Sahu
13 April 2023 9:23 AM GMT
झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 से पार
x
झारखंड : झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 से पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो राज्य में 27 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। झारखंड के 24 जिलों में 15 जिलों में कोरोना एक्टिव है। वहीं इस दौरान किसी के जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रांची के हैं। राज्य में बढ़ते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर अलर्ट मोड पर ला दिया है। राज्य में आपात स्थिति से निपटने के लिए क्या व्यवस्था है, इसे लेकर विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में हुई गत दिनों राज्य के सभी सीएस और डीसी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई थी। इस दौरान एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोविड टेस्ट करने का निर्देश दिया गया था। ऐसे आठ राज्यों का चयन किया गया है, जहां से आने वाले मरीजों के लिए टेस्ट अनिवार्य होगा।
इन जिलों में मिले नए संक्रमित
झारखंड में पिछले 24 घंटें में 1214 कोरोना सैंपल की जांच हुई थी। जिसमें से 27 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रांची में 10, पूर्वी सिंहभूम में 05, हजारीबाग में 04,देवघर में 03, बोकारो में 02, रामगढ़, लातेहार, कोडरमा में 01 नया केस मिला है। इस दौरान लोहरदगा में 01 और देवघर में 04 कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
किन जिलों में कितने मरीज
चतरा- 01, देवघर-13, दुमका- 02, पूर्वी सिंहभूम-15, गढ़वा- 01, गुमला - 01, हजारीबाग- 03, खूंटी- 01, कोडरमा-05, लातेहार -03, लोहरदगा-12, रामगढ़- 02, रांची-48, प. सिंहभूम- 02 मरीज हैं।
Next Story