झारखंड

अब सीएनजी सब स्टेशनों को सिंदरी से ही गैस मिलेगी

Admin Delhi 1
9 Aug 2023 10:09 AM GMT
अब सीएनजी सब स्टेशनों को सिंदरी से ही गैस मिलेगी
x

धनबाद: गेल गैस कंपनी के इंड्रस्टियल व काॅमर्शियल उपभाेक्ताओं व सीएनजी वाहनाें के लिए अच्छी खबर है। सिंदरी स्थित गेल गैस कंपनी का स्टाेर प्लांट इस महीने के अंत तक चालू हाे जाएगा। गेल गैस कंपनी के धनबाद क्षेत्रीय प्रबंधन के अनुसार सिंदरी स्टाेर प्लांट काे चालू करने के लिए दिल्ली मुख्यालय तथा जिला प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया है। स्टाेर प्लांट काे चालू करने के लिए सारी तैयारी कर ली गई है। इस महीने के अंत तक स्टाेर प्लांट काे चालू कर दिया जाएगा।

अभी तक दुर्गापुर से सीएनजी गैस लाकर दी जा रही थी। अगले महीने से धनबाद के सभी सीएनजी सब-स्टेशनाें काे सिंदरी स्टाेर प्लांट से ही सीएनजी गैस सप्लाई हाेगी। गाैरतलब है कि धनबाद व गिरिडीह जिले में गेल गैस कंपनी के कुल 8 सीएनजी सब-स्टेशन हैं। इन सभी सीएनजी सब-स्टेशनाें काे सिंदरी स्टाेर प्लांट से ही सीएनजी गैस दी जाएगी। वहीं धनबाद शहर में लंबे समय से घरेलू गैस के उपभाेक्ताओं के लिए अच्छी बात यह है कि गेल गैस कंपनी फरवरी, 2024 से यहां भी घरेलू गैस की सप्लाई कर देगी।

Next Story