झारखंड

अब 21 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Rani Sahu
18 Jun 2023 2:56 PM IST
अब 21 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल
x
रांची : राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण बच्चों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। इसलिए भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों की बंद रहने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। राज्य के सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों के कक्षा KG से कक्षा 8 तक विद्यालय 21 जून तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:00 तक चलेगी।
इस दौरान बच्चों की पढ़ाई में जो भी नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई के लिए अलग से निर्णय लिया जाएगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस बाबत नोटिस जारी किया है। फिलहाल तत्काल प्रभाव से या आदेश लागू हो रहा है।
Next Story