
x
Jharkhand झारखंड। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैदी वाहन जब जामताड़ा जिले से गुजर रहा था, तभी रास्ते में सुजीत सिन्हा ने शौच जाने की बात कही। इसके बाद वाहन को रोका गया। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गैंगस्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। सुजीत सिन्हा मूल रूप से पलामू जिले के मेदिनीनगर क्षेत्र का रहने वाला था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, अपहरण, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज थे।
पिछले कई वर्षों में सुजीत सिन्हा ने झारखंड के कई जिलों में अपना आपराधिक नेटवर्क फैलाया था। उसके गिरोह पर कोयला कारोबारियों, ठेकेदारों, बिल्डरों और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के आरोप लगे थे।पुलिस के अनुसार, जेल में रहने के बावजूद वह अपने साथियों के जरिए गिरोह को संचालित करता रहा। झारखंड पुलिस ने समय-समय पर उसके नेटवर्क के खिलाफ अभियान चलाकर कई सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। सुजीत सिन्हा की मौत के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।
Tagsसुजीत सिन्हाझारखंड गैंगस्टरजामताड़ा एनकाउंटरपुलिस मुठभेड़रांची न्यूजझारखंड अपराधगैंगस्टर मौतसाहिबगंज जेलधनबाद जेलपुलिस कार्रवाईJharkhand NewsCrime NewsHindi NewsJanta SamacharMid Day NewspaperSujit SinhaJharkhand GangsterJamtara EncounterPolice EncounterRanchi NewsJharkhand CrimeGangster DeathSahibganj JailDhanbad JailPolice Actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big Newsjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





