झारखंड

निशिकांत दुबे ने नेहरू पर लगाया जम्मू-कश्मीर बांटने का आरोप, राहुल गांधी को दी नाना का बयान पढ़ने की सलाह

jantaserishta.com
29 Nov 2026 8:25 AM IST
निशिकांत दुबे ने नेहरू पर लगाया जम्मू-कश्मीर बांटने का आरोप, राहुल गांधी को दी नाना का बयान पढ़ने की सलाह
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके इसे 'कांग्रेस का काला अध्याय, चैप्टर-258' बताया है।
दरअसल, निशिकांत दुबे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट करके दावा किया है कि 29 नवंबर 1962 को तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयूब खान के साथ संयुक्त बैठक कर बयान जारी कर दिया था।
निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टैग करते हुए कहा कि वे अपने नाना नेहरू के बयान को गौर से पढ़ें, जो उन्होंने 30 नवंबर 1962 को लोकसभा में दिया था। भाजपा सांसद के अनुसार, उस समय की पूरी कहानी कुछ इस तरह थी कि चीन भारत को युद्ध में हरा चुका था और भारतीय भूभाग पर उसका कब्जा हो गया था। यह युद्ध भारत ने अमेरिका के पैसे से लड़ा था, जिसमें सैन्य सहयोग ब्रिटिश सरकार ने किया था।
युद्ध हारने के बाद 27 नवंबर 1962 को ब्रिटिश कैबिनेट मंत्री डंकन सैंडी और अमेरिका के विदेश राज्य मंत्री एविरल हैरीमेन दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नेहरू से मिले थे। वे जम्मू-कश्मीर बांटने का प्रस्ताव लेकर 28 नवंबर 1962 को पाकिस्तान जाकर राष्ट्रपति अयूब खान से मिले थे।
निशिकांत दुबे ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि 29 नवंबर 1962 को पत्रकारों को जम्मू-कश्मीर बांटने के समझौते की जानकारी ब्रिटिश मंत्री और अमेरिकी मंत्री ने दी थी। इसके बाद संसद से सड़क तक हंगामा हुआ था। लोकसभा की चर्चा में नेहरू को अपने मंसूबे पर पानी फिरता नजर आया। उन्होंने कहा कि वे अखबार नहीं पढ़ते तथा न्यूज नहीं सुनते।
अपनी पोस्ट के अंत में निशिकांत दुबे ने आरोप लगाते हुए लिखा कि अमेरिका व ब्रिटेन की दलाली गांधी-नेहरू परिवार की विचारधारा का हिस्सा है। खास बात यह है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इन बातों की प्रामाणिकता के लिए संबंधित पुस्तक के पन्नों के स्क्रीनशॉट को भी संलग्न किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story