झारखंड

रांची : 1 करोड़ के इनामी मिसिर दस्ते के नक्सली कुलदीप गंझू को रिमांड पर लेकर NIA कर रही पूछताछ

Rani Sahu
19 Jan 2023 3:43 PM IST
रांची : 1 करोड़ के इनामी मिसिर दस्ते के नक्सली कुलदीप गंझू को रिमांड पर लेकर NIA कर रही पूछताछ
x

रांचीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) नक्सली कुलदीप गंझू से पूछताछ कर रही है। कुलदीप एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते का नक्सली है। कुलदीप गंझू को तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया है। रांची की एनआईए ब्रांच ने पूछताछ शुरू की है। जानकारी के मुताबिक एनआईए पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में पिछले साल पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमले की जांच कर रही है। संभवत इसी मामले में पूछताछ की जा रही है। एनआइए उससे 19 जनवरी तक पूछताछ करेगी। कुलदीप गंझू मिसिर बेसरा के मारक दस्ते में एरिया कमांडर था। कुलदीप 13 साल की उम्र में ही नक्सली बन गया था।
एक माह पहले ही किया है आत्मसर्मपण
बता दें कि कुलदीप गंझू ने 22 दिसंबर, 2022 को चाईबासा में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया था। कुलदीप कोल्हान-पोड़ाहाट के जंगलों की पूरी जानकारी रखता है। वह लंबे समय तक झारखंड-ओडिशा के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय रहकर कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। वह कई नक्सली घटनाओं में भी शामिल था और पिछले साल चार जनवरी को पूर्व विधायक पर हुए हमले के मामले में भी उसकी संलिप्तता थी। पुलिस यह जानकारी जुटाने का प्रयास की है कि पूर्व विधायक पर हमले के पीछे का मूल कारण क्या था और कौन-कौन से प्रमुख नक्सली उस हमले में शामिल थे। उनकी आगे की योजना क्या थी।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story