झारखंड

NIA ने तीन नक्सलियों पर चार्जशीट दाखिल की, वसूली और भर्ती का आरोप

Ashish verma
31 May 2025 7:10 PM IST
NIA ने तीन नक्सलियों पर चार्जशीट दाखिल की, वसूली और भर्ती का आरोप
x
NIA ने तीन नक्सलियों पर चार्जशीट दाखिल

Ranchi.रांची। एनआईए ने राज्य में रंगदारी वसूलने और नक्सली संगठन में लोगों की जबरन भर्ती करने के आरोपी तीन नक्सलियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। एनआईए ने शुक्रवार को एनआईए की विशेष अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें कृष्णा हांसदा उर्फ ​​सौरव दा, अभिजीत कोरा उर्फ ​​मतला कोरा और रामदयाल महतो उर्फ ​​नीलेश दा पर 2023 भाकपा (माओवादी) आतंकी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। आरोप पत्र के अनुसार हांसदा प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का क्षेत्रीय समिति सदस्य था, जबकि कोरा इसका सशस्त्र कैडर और महतो विशेष क्षेत्र समिति का सदस्य था। जांच एजेंसी के अनुसार कोरा बिहार का रहने वाला है, जबकि अन्य दो झारखंड के हैं।

तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन के सक्रिय सदस्य पाए गए और झारखंड के गिरिडीह जिले के पारसनाथ इलाके में रंगदारी, धमकी और जबरन भर्ती की बड़ी साजिश में शामिल थे। कृष्णा हांसदा को जनवरी 2023 में गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के लुसियो जंगल से गिरफ्तार किया गया था। एनआईए के अनुसार स्थानीय पुलिस ने उसके पास से रंगदारी की रकम, 7.65 एमएम की पिस्तौल और कई दस्तावेज बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने हांसदा, कोरा, महतो और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद जून 2023 में एनआईए ने मामले को अपने हाथ में लिया और जांच शुरू की।


Next Story