झारखंड
Jharkhand सरकार का नया सरकारी रिक्त पद घोटालाः बाबूलाल मरांडी
Tara Tandi
24 Jan 2025 2:02 PM IST

x
Ranchi रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. कहा कि झारखंड में एक अनोखा घोटाला सामने आया है. तरह-तरह के भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात हेमंत सोरेन ने सरकारी विभागों के रिक्त पदों की संख्या में बड़ा घोटाला कर दिया है. पिछले दो सालों में रिक्त पदों की संख्या 4.66 लाख से घटकर अब महज 1.59 लाख रह गई है.
यानी बिना कोई परीक्षा कराए हेमंत सोरेन सरकार युवाओं के 2 लाख 7 हजार की नौकरी खा गई. हेमंत सोरेन बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के प्रति कितने गंभीर हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिना नियुक्ति दिए ही 2 लाख से अधिक रिक्त पद गायब हो गए! इस अनूठे घोटाले का ज़वाब ना तो हेमंत जी के पास है, ना अधिकारियों के पास. बाबूलाल ने सीएम से कहा है कि दीमक की तरह झारखंड के युवाओं का भविष्य खोखला मत करिए.
TagsJharkhand सरकारनया सरकारी रिक्त पद घोटालाबाबूलाल मरांडीJharkhand governmentnew government vacancy scamBabulal Marandiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





