झारखंड

New Delhi: राहुल गांधी ने CM हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई

Tara Tandi
10 Aug 2024 4:17 PM IST
New Delhi: राहुल गांधी ने CM  हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई
x
New Delhi नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गरीबों, वंचितों एवं आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ेगा तथा जीतेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन देश में सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए मिलकर लड़ रहा है।’’ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन शनिवार को 49 साल के हो गए।
राहुल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। देश के गरीबों, वंचितों और आदिवासियों के हक की लड़ाई, और उन पर होने वाले हर अन्याय के खिलाफ 'इंडिया' डटकर लड़ेगा और जीतेगा।" झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और झामुमो राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। दोनों पार्टियां झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन को पटखनी देकर राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती हैं।
Next Story