झारखंड

नए आपराधिक गिरोह का खुलासा, मुख्य सरगना सहित चार गिरफ्तार

Rani Sahu
19 Aug 2023 4:42 PM GMT
नए आपराधिक गिरोह का खुलासा, मुख्य सरगना सहित चार गिरफ्तार
x
झारखंड : झारखंड एटीएस ने आज एक नए आपराधिक गिरोह का खुलासा किया है। एटीएस ने गिरोह का खुलासा करते हुए रामगढ़ एवं लातेहार पुलिस के सहयोग से गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना का नाम रंजन कुमार सिंह उर्फ रुद्र महतो है। इसने रुद्र महतो के नाम पर एक नया गिरोह बनाया था। यह गिरोह लूट, हत्या, रंगदारी का काम करता था। एटीएस ने कहा कि सूचना मिली थी कि रुद्र महतो के नाम पर एक नया गिरोह बना है। जो रामगढ़, चतरा और लातेहार के कोयला क्षेत्र में रंगदारी वसूलने, व्यवसाईयों, जनप्रतिनिधियों और संवेदकों को जान से मारने की धमकी देने का काम करता था। जब इसकी जानकारी मिली तो एटीएस की टीम ने रामगढ़ और लातेहार पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर गिरोह के मुख्यू सरगना रंजन कुमार सिंह उर्फ रुद्र महतो सहित तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरोह का मुख्य सरगना रंजन कुमार सिंह खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके अन्य सदस्य राहुल कुमार भारती, दीपक कुमार महतो, अभिमन्यु साव को भी पुलिस ने दबोचा है। इन्होंने कई कांड को अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही झारखंड एटीएस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चारों अभियुक्तों पर रंगदारी, हत्या, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों का अपराधिक इतिहास रहा है।
Next Story