झारखंड

भतीजा ने चाचा को मारी दी गोली, गंभीर रूप से घायल

Rani Sahu
9 Feb 2023 9:31 AM GMT
भतीजा ने चाचा को मारी दी गोली, गंभीर रूप से घायल
x
देवघर : देवघर के सिरसा गांव में गुरूवार को चाचा ने रंगदारी नहीं दिया तो भतीजा ने गोली मार दी। गोली लगने से चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल संजय सिंह का बयान लिया। जिसमें उसने बताया कि उसका भतीजा रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी नहीं देने पर उसने गोली चला दिया। वहीं, पुलिस मामले की तफतीश में जुट गई। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव की है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story