झारखंड

स्वास्थ्यकर्मी का कारनामा, एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आया था शख्स लगा दी कोरोना वैक्सीन, फिर...

jantaserishta.com
1 Nov 2021 11:06 AM IST
स्वास्थ्यकर्मी का कारनामा, एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आया था शख्स लगा दी कोरोना वैक्सीन, फिर...
x
पढ़े पूरी खबर.

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही का एक मामला सामने आया है. दरअसल, शनिवार को नौडीहा गांव के एक शख्स को कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद वह पाटन प्रखण्ड मुख्यालय स्वास्थ्य केन्द्र में एंटी रेबीज का टीका लगवाने आया था. लेकिन स्वास्थ्यकर्मी ने गलती से उसे कोरोना का टीका लगा दिया.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 50 साल के राजू को पहले ही कोरोना की दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं. और इस बार स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही से उसे फिर कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई है. जबकि वह एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आया था.
इस बारे में पलामू क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामला लापरवाही का है. उन्होंने कहा, 'इसकी जांच के लिए डॉ. एम पी सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल बनाया गया है. यह दल जांच के लिए पाटन जाएगा. इस दल में डॉ. अनुप कुमार के साथ ही जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) दीपक कुमार भी शामिल हैं.'
डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसके लिए उक्त स्वास्थ्यकर्मी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अब तक मरीज की स्थिति सामान्य है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story