झारखंड

25 लाख का इनामी नक्सली नंदलाल मांझी पत्नी सहित गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी कई जांज एजेंसियां

Bhumika Sahu
7 July 2022 11:47 AM GMT
25 लाख का इनामी नक्सली नंदलाल मांझी पत्नी सहित गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी कई जांज एजेंसियां
x
पूछताछ में जुटी कई जांज एजेंसियां

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। दरअसल यहां 25 लाख के ईनामी नक्सली नंदलाल माझी को अरेस्ट किया गया है। इस कार्यवाही में जिला पुलिस गिरिडीह का बहुत बड़ा योगदान है। इस गिरफ्तारी में उसकी पत्नी चंद्रमणि देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों पुलिस कस्टडी में है मामले में पुलिस अभी कुछ भी जानकारी नहीं दे रही है।

25 लाख का इनामी नक्सली
नंदलाल मांझी उर्फ पवित्र के ऊपर पुलिस ने 25 लाख का इनाम रखा हुआ था। जिसको पकड़ने का प्रयास काफी समय से किया जा रहा था। आखिरकार गिरिडीह जिला पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उसे पकड़ ही लिया इसमें नक्सली नंदलाल मांझी और उसकी पत्नी चंद्रमणि देवी को गिरफ्तार किया है, आरोपी मुख्य रूप से नक्सली है। जिसकी तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। दोनों की गिरफ्तारी गिरिडीह के पीरटांड़ के पिपराडीह से होने की बात सामने आ रही है। नक्सली नंदलाल पीरटांड प्रखंड का रहने वाला है।
कई जांच एजेंसिया कर रही पूछताछ
नंदलाल गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत खुखरा थाना इलाके के जोनराबेड़ा का रहने वाला है. नंदलाल स्पेशल एरिया कमिटी मेंबर है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद विभिन्न जांच एजेंसी भी नंदलाल से पूछताछ कर रही है. नंदलाल के खिलाफ गिरिडीह के मधुबन, पीरटांड, खुखरा समेत कई थाना में मामला दर्ज है. नंदलाल द्वारा अंजाम दिये गये सभी घटनाओं की जानकारी पुलिस इकठ्ठा कर रही है.


Next Story