झारखंड
Palamu में नक्सली वारदात, खनन साइट पर दो हाईवा में लगाई आग
Tara Tandi
28 May 2025 11:59 AM IST

x
Palamu पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के पाटन रोड स्थित जवरा माइंस में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने आगजनी की है. हथियारबंद अपराधियों ने जवरा माइंस में खनन कार्य कर रहे दो हाईवा में आग लगा दी. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में बाइक पर सवार होकर हथियार बंद अपराधी जवरा माइंस पहुंचे और माइंस परिसर में खड़े दो हाईवा में आग लगा दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
इधर घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया. फिलहाल पुलिस मामला की छानबीन में जुटी है. माइंस के कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है.
Tagsपलामू नक्सली वारदातखनन साइटदो हाईवा लगाई आगPalamu Naxalite incidentmining sitetwo trucks set on fireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





