झारखंड
Chaibasa में नक्सलियों के डंप ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
Tara Tandi
2 May 2025 7:58 PM IST

x
Chaibasa चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के डंप को ध्वस्त कर दिया. यह मामला जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के लुईया वनग्राम का है. नक्सलियों के डंप से जिलेटिन, डेटोनेटर और तीन आईडी समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिला के कोल्हान, सारंडा और पोड़ाहाट जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की लड़ाई चल रही है.
इसी के तहत प्रत्येक दिन सुरक्षा बल के जवान जंगलों में बनाए गये नक्सली डंप ध्वस्त कर उनके मंसूबों को नाकाम करने में जुटे हुए हैं. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो समेत अन्य नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा (कोल्हान) क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
TagsChaibasa नक्सलियों डंप ध्वस्तभारी मात्रा विस्फोटक जब्तChaibasa Naxals dump demolishedhuge amount of explosives seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





