झारखंड

देवघर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान

Rani Sahu
3 Sept 2022 10:59 PM IST
देवघर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान
x
Deoghar: देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल के निर्देशानुसार शनिवार को नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा टावर चौक आजाद चौक, गणेश मार्केट एवं स्थानीय दैनिक बाजार हाट विभिन्न संस्थाओं में की गई. इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पकड़े गए विभिन्न संस्थाओं से सांकेतिक जुर्माना वसूलते हुए इसका उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई. इस संबंध में नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग अत्यंत ही नुकसान दे है. जांच अभियान के क्रम में विभिन्न संस्थाओं में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते देखा गया. प्लास्टिक उपयोग करने पर निगम द्वारा सांकेतिक फाइन 250 से लेकर 3000 तक किया गया. जिसमें मां भवानी मेडिकल, होटल कामधेनू , पंकज कुमार, आदित्य कुमार, शंकर केसरी, नयासा शोरूम, प्रकाश रोप स्टोर, रवि शंकर आदि से कुल 8250 रुपए जूर्माना वसूला गया. इस अवसर पर नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास, टैक्स दारोगा जयशंकर साह, सहायक सदाशिव जजवाड़े, कर संग्रह दिनेश देव, सतन रमानी, पद नारायण, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.
News Wing
Next Story