झारखंड

धनबाद में नगर आयुक्त ने शिव महा आरती की तैयारियों का लिया जायजा

Rani Sahu
15 July 2022 4:10 PM GMT
धनबाद में नगर आयुक्त ने शिव महा आरती की तैयारियों का लिया जायजा
x
आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर आगामी 18 जुलाई को शाम 5 बजे से बेकारबांध स्थित राजेन्द्र सरोवर, में झारखण्ड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिव महा आरती की तैयारियां जोरों पर है

Dhanbad: आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर आगामी 18 जुलाई को शाम 5 बजे से बेकारबांध स्थित राजेन्द्र सरोवर, में झारखण्ड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित शिव महा आरती की तैयारियां जोरों पर है. आज नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार और सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने आयोजकों के साथ आयोजन स्थल का मुआयना किया एवं तैयरियों की जानकारी हासिल की.

जीटा अध्यक्ष अमितेश सहाय ने पदाधिकारी द्वय को भजन स्थल, आरती स्थल सहित आगंतुकों के बैठने की सुविधा सहित अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान की. इस दौरान महासचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, सदस्य दिवेन तिवारी, मनोज मोदी, संजीव वियोत्रा सहित जीटा के अन्य सदस्य मौजूद थे.


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story