झारखंड

अपने ही मासूम बच्ची को मां ने कुएं में फेंकी, मौत

Rani Sahu
22 Jun 2023 2:56 PM IST
अपने ही मासूम बच्ची को मां ने कुएं में फेंकी, मौत
x
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड के तराई गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने बुधवार दोपहर अपनी दूधमुंही बच्ची को जिंदा ही कुआं में फेंक दिया। इसके बाद पैदल ही अपने मायके चली गई। बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के शव पुलिस ने कुएं से निकलवा लिया है। महिला गिरफ्तार भी हो गई है। महिला का पति अनुज यादव दिल्ली में काम करता है। कुछ दिनों पूर्व अनुज की मां की मौत हो गई। घर में पत्नी पपला देवी और सात माह की बेटी अकेली थी। बुधवार की सुबह आरोपी महिला पैदल ही अपने मायके जा रही थी। रास्ते में रिश्तेदार ने उससे पूछा कि बेटी कहां है। इस पर महिला ने कहा कि बेटी को कुएं में फेंक दिया है। यह सुनकर लोग हक्का बक्का रहे गये औऱ महिला को पकड़ लिया। गावां थाना प्रभारी को सूचना दी।
पति गिरिडीह पहुंचने ही वाला है वह दिल्ली से निकल चुका है। डीएसपी संजय राणा ने बताया कि महिला पपला देवी ने अपनी बेटी को कुआं में फेंक दिया है। बच्ची की मौत हो गई है।
Next Story