झारखंड

मां ने की सौतेले बेटे की हत्या, फिर शव को गड्ढे में फेंकी

Rani Sahu
25 July 2023 1:30 PM GMT
मां ने की सौतेले बेटे की हत्या, फिर शव को गड्ढे में फेंकी
x
पलामू : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहो गांव में एक मां ने पहले सौतेले बेटे की रॉड से पिटाई की, फिर गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दरअसल गांव के लालमोहन यादव ने कुछ वर्ष पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दो बेटे थे, जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। दूसरी पत्नी पहली पत्नी के बेटे विवेक और उसके भाई को प्रताड़ित रहती थी।
गला दबाकर की हत्या
सोमवार की रात भी आरोपी काजल देवी का लड़कों के झगड़ा हुआ था। बहस के बाद महिला ने लोहे के रॉड से 12 वर्षीय विवेक पीटा। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इतने से भी मन नहीं भरा तो महिला ने गला दबाकर विवेक की हत्या कर दी। हत्या के बाद काजल देवी ने शव को पानी के गड्ढे में फेंक दिया था। इसके बाद विवेक के छोटे भाई ने गांव वालो को इस बारे में बताया। घटना की सूचना पर छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस आरोपी सौतेली मां से पूछताछ कर रही है।
Next Story