झारखंड

Ranchi के बुढ़मू में मां और बेटी का शव बरामद, हत्या की आशंका

Tara Tandi
22 July 2024 5:05 PM IST
Ranchi के बुढ़मू में मां और बेटी का शव बरामद, हत्या की आशंका
x
Ranchi रांची : जिले के बुढ़मू में मां और बेटी का शव बरामद हुआ है. सोमवार को जिला के बुढ़मू थाना क्षेत्र साड़म गांव में एक महिला और उनकी तीन वर्षीय बेटी का शव बरामद किया गया. मृतकों की पहचान संगीता देवी और अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सुबह सबसे पहले उनके पति और परिजनों की दी. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. ग्रामीणों ने शव को देखकर हत्या की आशंका जतायी है. वहीं पुलिस इस पूरे
मामले की जांच कर रही है.
पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया पति
महिला और उसकी बेटी के गले, आंख और चेहरे में चोट का निशान पाये गए हैं. महिला के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हत्या को आत्महत्या का रंग देने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंका गया. फिलहाल पुलिस ने मृत युवती के पिता के बयान पर पति डबलू यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
Next Story