झारखंड

झारखंड में फिर कमजोर हुआ मानसून, आसमान में बादल छाए लेकिन बारिश नहीं, मौसम विभाग ने आज जारी किया येलो अलर्ट

Harrison
11 Aug 2023 12:36 PM GMT
झारखंड में फिर कमजोर हुआ मानसून, आसमान में बादल छाए लेकिन बारिश नहीं, मौसम विभाग ने आज जारी किया येलो अलर्ट
x
झारखण्ड | झारखंड की राजधानी समेत झारखंड में अगले 4 दिनों के दौरान मानसून कमजोर रह सकता है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। बावजूद इसके संताल परगना, कोल्हान और पलामू में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पूरे राज्य में गरज के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है।
एक बार फिर कमजोर हुआ मानसून
झारखंड में मानसून एक बार फिर कमजोर हो रहा है। आसमान में बादल छाए हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में मौसम का यही हाल है। मौसम विभाग ने संताल और पलामू के अलग- अलग इलाकों मे भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के दूसरे हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जाहिर की गयी है।
मौसम सुहाना ना ठंड ना गर्मी
मौसम ऐसा है कि ना तो गर्मी है ना ही ज्यादा ठंड। राज्य के कई हिस्सों में मौसम का यही मिजाज है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेसि है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेसि दर्ज कियाग या है। झारखंड में बदले मौसम के मिजाज के बाद 8 अगस्त तक बारिश हुई। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में किसानों को थोड़ी राहत मिली है। जहां खेतों में बारिश की वजह से पानी पहुंचा वहां रोपनी शुरू हुई जहां पानी नहीं पहुंच पाया वह पटवन के बाद खेती की जा रही है।
36 फीसदी कमजोर हुआ मानसून
आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर की है। पिछले 24 घंटे में राज्य के संताल इलाके में बारिश हुई है। राज्य में मानसून 36 फीसदी कमजोर है। झारखंड में 384.3 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य वर्षा से 36 फीसदी कम है। राजधानी में 619.3 मिमी की तुलना में 35 फीसदी कम 495 मिमी बारिश हुई है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बारिश की यह कमी पूरी हो सकती है।
Next Story