झारखंड
Jharkhand में मानसून का बदला ट्रैक, अब 10 से 12 जून के बीच होगी इंट्री
Tara Tandi
2 Jun 2025 7:36 PM IST

x
Ranchi रांची: झारखंड में मानसून का ट्रैक बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून की इंट्री 10 से 12 जून के बीच हो सकती है. पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले राज्य में प्रवेश कर जाएगा.
अगर मानसून 10 से 12 जून के बीच राज्य में प्रवेश करता है, तो 15 जून के बाद अच्छी बारिश की संभावना है. सामान्य तौर पर रांची में जून महीने में 197.6 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है. लेकिन यदि मानसून देर से पहुंचता है तो बारिश की मात्रा में कमी हो सकती है
तापमान में बढ़ोत्तरी
6 जून से तापमान में एक बार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है. रांची का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य जिलों में भी गर्मी तेज होगी.
अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान
• अगले 5 दिनों तक आंशिक बादल छाये रहेंगे.
• 3 जून को आंशिक बादल और हल्की गर्जना देखने को मिल सकते है.
• 4 और 5 जून को आसमान में बादल छाये रहेंगे और कुछ इलाकों में गर्जन वाले बादल बन सकते हैं.
• इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
TagsJharkhand मानसूनबदला ट्रैक10-12 जून बीच इंट्रीJharkhand monsoonchanged trackentry between 10-12 Juneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





