झारखंड
Jharkhand में मॉनसून सक्रिय: 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Tara Tandi
2 Aug 2025 4:55 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में गर्जन और आंधी के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं. इन जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. झारखंड में मॉनसून अब तक 778.8 मिमी बरस चुका है, जो सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक है.
मौसम विभाग के अनुसार, 3 अगस्त को रांची में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. पूर्वी सिंहभूम में अब तक सबसे अधिक 111 फीसदी अधिक बारिश हुई है. इससे बाद सरायकेला-खरसांवा में सामान्य से 101 फीसदी अधिक बारिश हुई है. सिर्फ पाकुड़ में समान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई है.
TagsJharkhand मॉनसून सक्रिय12 जिलोंभारी बारिश चेतावनीJharkhand monsoon active12 districtsheavy rain warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





