झारखंड

मॉडल ज्योति गिरफ्तार, ड्रग्स का करती थी धंधा

jantaserishta.com
17 Nov 2021 10:46 AM IST
मॉडल ज्योति गिरफ्तार, ड्रग्स का करती थी धंधा
x
युवकों से कराती थी ड्रग्स का ब‍िजनेस।

रांची: झारखंड के रांची में पुलिस ने एक मॉडल को गिरफ्तार किया है. मॉडल पर ड्रग्स के कारोबार में शामिल होने के आरोप हैं. मॉडल के साथ एक और शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है.

आरोप है कि ये मॉडल युवाओं को टारगेट करती थी और ड्रग्स के कारोबार को संचालित कर रही थी. पुलिस का दावा है कि मॉडल ज्योति राजधानी रांची में ड्रग्स का कारोबार चला रही थी. रांची के सुखदेव नगर पुलिस ने महिला मॉडल सहित दो व्यक्तियों को ड्रग्स के कारोबार में संलिप्ता के आरोप में गिरफ्तार किया है.
रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चल रहे ड्रग्स कारोबार पर पुलिस ने आखिरकार कार्रवाई की है. इसको लेकर पुलिस की टीम ने एक मॉडल सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, हालांकि गिरोह का सरगना पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा.
पुलिस की गिरफ्त में आई मॉडल का नाम ज्योति भारद्वाज बताया जा रहा है. गिरफ्तार मॉडल पिछले ढाई वर्ष से दिल्ली में रहती थी और फिलहाल रांची आई हुई थी और गांधी नामक ड्रग्स तस्कर के सम्पर्क में आने के बाद इस अवैध कारोबार में जुड़ गई थी.
जानकारी के अनुसार, मॉडल नशे की पुड़िया को सप्लाई करने के लिए एजेंट की भर्ती करती थी और ड्रग्स लेने वाले युवकों को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उनसे ड्रग्स का अवैध कारोबार करवाती थी. गिरफ्तार मॉडल ज्योति भारद्वाज को विद्यानगर से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 28 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story