
x
Dhanbad धनबाद : RPF व क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (CIB) के गश्ती दल ने मंगलवार को धनबाद रेलवे स्टेशन स्थित यूटीएस काउंटर के समीप एक मोबाइल चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए युवक की पहचान प्रिंस अंसारी के रूप में हुई. वह पॉलिटेक्निक रोड के भट्टा मोहल्ले का रहने वाला है. यह जानकारी आरपीएफ के वरीय अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी श्रवण महतो यूटीएस काउंटर के पास सो रहे थे. वह हावड़ा से देर रात धनबाद पहुंचे थे और सुबह उन्हें ट्रेन पकड़ कर पुरुलिया जाना था. इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया.
पीड़ित ने इसकी जानकारी तुरंत आरपीएफ के गश्ती दल को दी. गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए मोबाइल पर जब फोन किया, तो उसका रिंग आरोपी के पास बजा. युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से श्रवण का चोरी गया नीले रंग का OPPO A15 स्मार्ट फोन बरामद किया गया. आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया. एएसआई जीबलाल राम की लिखित शिकायत के आधार पर उसे जीआरपी धनबाद को सौंप दिया गया.
TagsDhanbad रेलवे स्टेशनमोबाइल चोर रंगेहाथ गिरफ्तारDhanbad railway stationmobile thief arrested red handedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





